BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में नहीं खेल पाएगी, क्वालिफर्स में जापान से हुई पराजीत

Admin

Sat, Jan 20, 2024

रांची

भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई, जिसे एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में तीसरे चौथे स्थान के मुकाबले में जापान ने 1-0 से हराया। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की इस हार ने प्रशंसकों के दिल तोड़ दिये तो पेरिस में पदक की उम्मीद कर रहे थे।

जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। यह बढत आखिरी मिनट तक बनी रही जबकि भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। अमेरिका और जर्मनी फाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।


गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने तेज आक्रमण करने की प्रयास किया और दो अच्छे मौके बनाए लेकिन दीपिका या लालरेमसियामी में से कोई भी लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत को मैच के दौरान नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जापान की रक्षापंक्ति उसके हर प्रयास को विफल कर दिया।  जापान ने शानदार बचाव करते हुए मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें