BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: आईसीसी विश्व कप 2023 : आज नीदरलैंड के साथ भिड़ेगी अफगानिस्ता, अफगानिस्तान पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, 2 बड़ी टीमों पर मडंराया खतरा

Admin

Fri, Nov 3, 2023

नई दिल्ली
आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में कौन सी 4 टीमें प्रवेश करेंगी, इसको लेकर अब कुछ चीजें साफ हो रही हैं। साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर फिलहाल आस्ट्रेलिया चल रही है जो 6 मैचों में 4 जीत के साथ रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड भी 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि नंबर तीन और चार पर रहने के लिए टीमों में जंग जारी है। ऐसे में अफगानिस्तान भी उन टीमों में है जो सेमीफाइनल में पहुंचने की राह पर है। अगर अफगानिस्तान उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है तो 2 बड़ी टीमों का सपना टूटना भी तय है।

अफगानिस्तान सेमीफाइनल की राह पर
दरअसल, अफगानिस्तान ने 6 मैचो में 3 जीत के साथ खुद को छठे नंबर पर कायम किया। उसके अभी भी 3 मैच बचे हैं। अगर अफगानिस्तान तीनों मैच जीत जाता है तो उसके फिर 9 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो वह सेमीफाइनल खेलने के लिए भी तैयार हो जाएगा।
 
इन टीमों के खिलाफ बचे हैं मैच
अफगानिस्तान के लिए हालांकि सेमीफाइनल तक जाने का रास्ता आसान नहीं क्योंकि उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे। 3 नवंबर को वह नीदरलैंड के साथ भिड़ेंगे। इसके बाद 7 नवंबर को उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ना है जो लय में है। साथ ही 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका आखिरी मैच है। यानी कि साफ है कि बड़ा उलटफेर करने के लिए अफगानिस्तान को हर हाल में ये मैच जीतने होंगे। अब वो कामयाब हो गए तो यह क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट और सबसे बड़ा उलटफेर माना जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें