BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कोहली के टेस्ट फॉर्म पर बोले रोहित... मुझे नहीं पता कि बुमराह आयरलैंड में खेलेगा या नहीं

Admin

Fri, Jul 28, 2023
कोहली के टेस्ट फॉर्म पर बोले रोहित मुझे नहीं पता कि बुमराह आयरलैंड में खेलेगा या नहीं ब्रिजटाउन पिछले कुछ वर्षों में विदेश में विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बार बार पूछे जाने वाले सवालों से आजिज आ चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बाहर की आवाजों का टीम पर असर नहीं होता। पूर्व कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन में ड्रॉ रहे दूसरे टेस्ट में शतक जमाया। विदेश में इस प्रारूप में उन्होंने पांच साल बाद शतक लगाया है। एक पत्रकार ने पूछा कि क्या कोहली के बड़ी पारी नहीं खेल पाने को लेकर चिंता थी, रोहित ने कहा कि टीम बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,''मैं इस सवाल का कई बार जवाब दे चुका हूं। ये सब बाहरी बातें कि किसने कितने रन बनाये, कितने विकेट लिये। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, उन्हें पता नहीं होता कि टीम के भीतर क्या होता है।'' उन्होंने कहा,''जो भीतर होता है, वह भीतर ही रहता है। हम ऐसा ही चाहते हैं। सबसे अहम बात मैच और श्रृंखलायें जीतना है, यह नहीं कि कौन क्या कह रहा है।हमें उससे फर्क नहीं पड़ता।'' भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘इस समय प्राथमिकता वनडे श्रृंखला जीतना है। मैं कई बार कह चुका हूं कि टीम के भीतर की बातें हम भीतर ही रखना चाहते हैं और आगे भी यही कहूंगा।'' कोहली ने पिछली बार विदेश में शतक दिसंबर 2018 में बनाया था। पोर्ट आफ स्पेन में उन्होंने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 76वां शतक लगाया।   मुझे नहीं पता कि बुमराह आयरलैंड में खेलेगा या नहीं : रोहित ब्रिजटाउन भारत कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी तुरंत नहीं होने जा रही लेकिन वह विश्व कप से पहले उन्हें टीम में देखना चाहते हैं। रोहित ने बुमराह की रिकवरी के बारे में कहा कि अभी सब कुछ सकारात्मक लग रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह इसकी गारंटी नहीं दे सकते कि बुमराह आयरलैंड में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह के पास अपार अनुभव है। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है और मुझे नहीं पता कि वह आयरलैंड जायेगा या नहीं क्योंकि अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है।'' उन्होंने कहा,''वह खेल पाता है तो अच्छा है। हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले खेले। गंभीर चोट के बाद वापसी करने पर मैच फिटनेस, मैच का अनुभव काफी अहम होता है। हम देखेंगे कि क्या योजना है क्योंकि सब कुछ उसकी रिकवरी पर निर्भर है। अभी सब सकारात्मक लग रहा है।'' बुमराह ने मार्च में पीठ के दर्द से निजात पाने के लिये सर्जरी कराई थी। उसके बाद से वह रिकवरी में जुटे हैं। उन्होंने भारत के लिये आखिरी मैच पिछले साल सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 खेला था। आयरलैंड में श्रृंखला के बाद भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान में होने वाला एशिया कप खेलना है।इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला खेली जायेगी। आयरलैंड श्रृंखला और एशिया कप नहीं खेलने पर बुमराह आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला खेलेंगे जो विश्व कप से ठीक पहले होनी है। रोहित ने कहा, ''हमारी टीम के कई खिलाड़ी चोटिल है लेकिन हम देखेंगे कि विश्व कप में कौन खेलेगा और उन्हें पूरा मैच अभ्यास देंगे। हमें 15.20 खिलाड़ियों का पूल बनाना होगा क्योंकि कोई भी चोटिल हो सकता है।''  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें