BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दीक्षा स्विस लेडीज ओपन गोल्फ में शीर्ष 10 में

Admin

Sun, Sep 17, 2023
होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड). भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं। पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाने वाली दीक्षा का कुल स्कोर छह अंडर 136 है और वह शनिवार को संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर चल रहीं थी। वह शीर्ष पर चल रही नॉर्वे की मेडेलिन स्टेवनर (64 और 66) से छह शॉट पीछे हैं जिनका कुल स्कोर 12 अंडर 130 है। पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर चल रही अमनदीप द्राल दूसरे दौर में 74 के लचर प्रदर्शन के साथ संयुक्त रूप से 48वें स्थान पर खिसक गईं। वाणी कपूर (72 और 73) एक शॉट से कट हासिल करने से चूक गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें