BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में बालाजी.कोर्निया की जोड़ी हारी

Admin

Sat, Jan 20, 2024

मेलबर्न
भारत के एन श्रीराम बालाजी और रोमानिया के विक्टर व्लाड कोर्निया की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में अल सल्वाडोर के मार्सेला अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पेविच से हारकर बाहर हो गई।

इस जोड़ी को दसवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी ने 6.3, 6.3 से हराया। इससे पहले बालाजी और कोर्निया ने इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी और आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6.3, 6.4 से मात दी थी।

बालाजी और कोर्निया टूर्नामेंट में वैकल्पिक जोड़ी के रूप में उतरे थे। बालाजी एटीपी युगल रैंकिंग में 79वें और कोर्निया 69वें स्थान पर हैं।

बालाजी दूसरी बार ही आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे। पिछले साल भारत के ही जीवन नेदुचेझियान के साथ वह पहले दौर में जीते थे। वह 2018 विम्बलडन में हमवतन विष्णु वर्धन के साथ दूसरे दौर में पहुंचे थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें