: शिव महापुराण : बरसते पानी में भी उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
Wed, Aug 2, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा के बीएनबी स्कूल दशहरा मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रुक – रुककर हो रही बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों के साथ ही कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु शिव महापुराण सुनने के लिए पंडाल में उपस्थित हुए | दुसरे दिन दशहरा मैदान में बने पंडाल में महिलाओं की संख्या ज्यादा नजर आई | करीब 2 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा पंडाल में पहुचे , उनके पहुचते ही लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया |
मैदान में निर्माण किए गए डोम शेड में विशाल जनसमुदाय दूर दराज से सिर्फ शिव महापुराण को सुनने ही नहीं बल्कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताये जा रहे उन तरीकों को भी जानने आये है |
दुसरे दिन की कथा दौरान मावली श्रृगारपुर से ओंकार साहू नामक एक भक्त कावड में जल लेकर 60 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके तिल्दा स्थित कथा स्थल पैदल पहुँचा। श्री साहू ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि मेरी मन्नत होने की वजह से मैं जल लेकर पैदल निकल पड़ा था । जो कि आज कथा स्थल पर पहुँचा हु, जैसे ही कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने स्वंय ओंकार को व्यासपीठ में बुला कर जल को अपने हाथों में लेकर स्वयँ अभिषेक किया।https://youtu.be/3W80oO08uWo
गाडियों की लगी लम्बी कतारदेखे वीडियो ....https://youtu.be/ckUvaHbIi8k
: तिल्दा नेवरा में शिवमय हुए श्रद्धालु
Wed, Aug 2, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा में प्रथम बार शिव महापुराण का आयोजन हुआ है | पहले दिन की कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीएनबी हाई स्कूल स्थित दशहरा मैदान पहुंचे।शिव महापुराण कथा के पहले दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि सावन माह में शिवमहापुराण की कथा श्रवण करना तिल्दा नेवरा सहित छत्तीसगढ़ के लोगों का सौभाग्य है | ये धान का कटोरा छत्तीसगढ़ जिसकी पवित्र भूमि का चावल पूरे विश्व के शिवालयाे में चढ़ता है | मन में विश्वास रखकर पूजन, भजन, भक्ति करने पर उसका लाभ जीवन में अवश्य मिलता है |
शिव महापुराण की कथा में श्रद्धालु लीन हुए दिखाई दिए, साथ ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भजनों पर श्रद्धालु नाचने लगे। वहीं पहले दिन की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे थे ।https://youtu.be/rdGSJ2zDBGw
शिवभक्तों के लिए सैकड़ों वालियंटर्स बने, सभी समाज कर रहा सहयोग:-
इस आयोजन में शिव भक्तों के लिए सभी समाज के सैकड़ों लोग वालियंटर्स बने है। बड़े-बुजुर्ग, नौजवान सभी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कथा पंडाल की व्यवस्था, बाहर से आये धर्मप्रेमियों की रुकने, ठहरने, भोजन की व्यवस्था हेतु कार्य कर रहे है, सभी व्यवस्था तिल्दा नेवरा के सभी समाजिक बन्धों संभाल रहे है। वहीं पुलिस-ट्रैफिक के जवान भी चौराहों व आयोजन स्थल पर तैनात है।