: शुक्रवार 05 दिसंबर का राशिफल
Fri, Jan 5, 2024
मेष (Mesh):
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी समाज में आपकी गुडविल से प्रभावित होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। रूका हुआ धन आपको मिल सकता है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।
वृषभ (Vrishabh):
आज आप लोगों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करेंगे। इससे आपको ही फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको कारोबार में लाभ होगा।
मिथुन (Mithun):
आज पैसों से जुड़ा हुआ किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के छात्रों का आज दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आपको अपनी गलतियों का अहसास होगा। आप उन्हें सुधारने की भी पूरी कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। आप मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कर्क (kark):
आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता के नए मार्ग खुले नज़र आयेंगे।
सिंह (Sinh):
आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। आप उनकी किसी काम में मदद भी कर सकते हैं। आज आपकी सेहत फिट रहेगी। ऑफिस में आज कोई नया काम आ सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में राय भी दे सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में आप सफल होंगे।
कन्या (Kanya):
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा। किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
तुला (Tula):
आज परिवार वालों का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आप कामयाब रहेंगे। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक (Vrishchik):
आज कोई पुरानी समस्या आपके सामने आ सकती है। किए गये कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। आर्थिक रूप से भी सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
धनु (Dhenu):
आज आपका कोई जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूक सकता है। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। समझदारी के साथ काम करने पर आप सबकुछ अच्छे से निपटा सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।
मकर (Makar):
आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
कुम्भ (Kumbh):
आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। गाय के चरण स्पर्श करें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन (Meen)
: आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। मंदिर में इत्र दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
: गुरुवार 04 दिसंबर का राशिफल
Thu, Jan 4, 2024
मेष राशि वालों
फाइनेंशियली आप अच्छे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। ब्रेक लेते रहें, जो आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद करेगा। शाम रोमांटिक रहने वाली है। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें।
वृषभ राशि वालों
आज ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। आज का राशिफल नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। बॉस की सलाह पर ध्यान दें।
मिथुन राशि वालों
आज सीनियर्स के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति आज पॉजिटिव रहने वाली है। वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। आपका शरीर और दिमाग दोनों तालमेल में रहने वाले हैं। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा साबित होगा। स्ट्रेस दूर करने के लिए मेडिटेशन या योग का सहारा लें।
कर्क राशि वालों
जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें। अपनी फाइनेंशियल बॉउन्डरी को मेन्टेन करने पर ध्यान दें। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आप अपने धन संबंधी मामलों में सफलता देखेंगे। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। हाइड्रेटेड रहें। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
सिंह राशि वालों
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी सेहत ही आपका धन है। फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बड़े पैमाने पर फल देंगे। क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में संकोच न करें। रोमांस से भरपूर रहेंगे आज आप।
कन्या राशि वालों
जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। अपने साथी से जुड़ने और प्यार बांटने के लिए अपने अट्रैक्शन और कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करें। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें। स्ट्रेस से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में आज आप सफलता देखेंगे।
तुला राशि वालों
आज डाइट को हेल्दी रखें। तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। सेहत पर ध्यान देने की आज जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों
आज आपको सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। नई रास्ते खोजने के लिए आप तैयार हैं। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लें। सुख-समृद्धि भरा दिन रहेगा दिन। हेल्दी ड्रिंक का देवान करें। पैसे के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी है।
धनु राशि वालों
करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। भीड से अलग होने से न डरें। सही दृष्टिकोण और थोड़े से साहस के साथ आप अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। वर्क प्रेशर आज ज्यादा फील हो सकता है।
मकर राशि वालों
उत्साह से भरा रहेगा दिन। आज आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें कि आप क्या कर सकते हैं। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। धन के मामले में लकी रहने वाले हैं आज आप। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी।
कुंभ राशि वालों
आज का दिन काफी लकी माना जा रहा है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत साथ देगी। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने का दिन है। फाइनेंशियल स्थिति में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्किल्स में सुधार करना चाहते हैं, तो अब कदम उठाने का सही समय आ गया है। आज का दिन थोड़ा बिजी फील हो सकता है।
मीन राशि वालों
, जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए आज अपने जुनून को जगाने और अपनी पार्ट्नर्शिप में फिर से स्पार्क लाने का सही समय है। शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। आज आपको अपने फाइनेंस को मैनेज करने में आपका पार्टनर मदद कर सकता है। हेल्थ पर आज कड़ी नजर रखें।
: बुधवार 03 दिसंबर का राशिफल
Wed, Jan 3, 2024
मेष:
मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृष:
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लेखनादि कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।
मिथुन:
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के परिवर्तन में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन का व्यय हो सकता है। अनावश्यक तनाव से बचें। भाइयों का सहयोग रहेगा।
कर्क:
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह:
पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवाद से बचकर रहें।
कन्या:
मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला:
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी नए कारोबार के लिए योजना सफल रहेगी।
वृश्चिक:
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लाभ होगा।
धनु:
आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे।
मकर:
आत्मविश्वास में लवरेज रहेंगे, परन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ:
मन परेशान रहेगा। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाद से बचकर रहें।
मीन:
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का दायरा बढ़ेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में मतभेद से बचें। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।