BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: भारी बारिश के बाद भी शिव महापुराण कथा सुनने लाखों की संख्या में पहुचे श्रद्धालु

Admin

Thu, Aug 3, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | देश- विदेश में शिव महापुराण की कथावाचन करने के लिए प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की तिल्दा नेवरा  में कथा के तीसरे  दिन भी कथा स्थल दशहरा मैदान श्रद्धालुओं से पूर्णतः भरा रहा। सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के जरिए पंडित जी लोगों को महादेव की अराधना से जोड़ रहे हैं। https://youtu.be/wWJFqYedRT4 देवाधिदेव महादेव के प्रति लोगों की आस्था एवं श्रद्धा भाव ऐसा हैं की तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बावजूद  लाखो की संख्या में  श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं । तिल्दा नेवरा के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के आस पास के जिलों के तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु लगातार तिल्दा नेवरा पहुँच रहे हैं । जिनका दो-तीन दिन पूर्व तिल्दा नेवरा आने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि वह पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से महादेव की कथा अग्रिम पंक्ति में बैठ श्रवन कर सकें। शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए हजारों की संख्या में सेवादारों ने मोर्चा सम्भाल रखा हैं।   https://youtu.be/nxlePGLQXNw वही कथा के दौरान कथा वाचक पंडित मिश्रा ने रायपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान हेलो जिंदगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का प्रयास पूरे देश भर में हर राज्यों की पुलिस को करना चाहिए रायपुर पुलिस का यह एक सराहनीय प्रयास है आगे चलकर यह अभियान नवयुवा पीढ़ी जो कि नशे की गर्त पर जा रहा है उसे रोकने यह एक सराहनीय प्रयास रहेगा | https://youtu.be/NaQdOH8z9_o  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें