BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे तिल्दा नेवरा, भव्य स्वागत

Admin

Tue, Aug 1, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले  कथावाचन के लिए तिल्दा नेवरा पहुंचे। इस दौरान  जगह - जगह  आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। तिल्दा नेवरा पहुंचने पर नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ पंडित श्री का स्वागत किया। महिला व पुरूष सदस्य इस मौके पर पीले परिधान में जय महादेव का उद्घोष करते हुए कहीं आरती उतार रहे थे तो कहीं शंखनाद.. तो कहीं आतिशबाजी हो रही थी तो कहीं ढोल धमाल से स्वागत करने बेताब थे। 1 से 7 अगस्त तक शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम स्थल में डोम पंडाल सहित सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। विशाल डोम पंडाल निर्माण के साथ भोजनालय, पार्किंग, स्वागत द्वार, प्रवेश द्वार का निर्माण श्रद्धालुुओं की सुविधानुसार निर्माण किया गया है। नगर को फ्लेक्स एवं प्रकाश से सजाया गया है। कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता हेतु आयोजक परिवार सहित तिल्दा नेवरा नगरवासियों लगातार सेवा प्रदान कर चाक चौबंद व्यवस्था में लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो गया है। अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के आगमन से कार्यक्रम स्थल में गहमा गहमी बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें