BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शिव महापुराण : शिव की कृपा से मनुष्य को सतमार्ग की प्राप्ति होती है - पं. प्रदीप मिश्रा

Admin

Sat, Aug 5, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा |  पांचवे दिन की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब | वही कल छठवे दिन की कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक रखा गया है | पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ पावन भूमि पर भगवान शिव की कृपा से स्व्. शंकरलाल अग्रवाल एवं अनीता देवी अग्रवाल की स्मृति में घनश्याम अग्रवाल के द्वारा आयोजित श्री कांवड़ शिव महापुराण  कथा श्रवण करने का सौभाग्य आप सभी को प्राप्त हुआ है | https://youtu.be/2yFRduc5wVE पंडित मिश्रा ने कहा कि शिव की कृपा से मनुष्य सतमार्ग की ओर चल पाते हैं | बिना शिव की कृपा से भगवान की अविरल भक्ति तक पहुंच पाना संभव नहीं है | शक्कर और संत का काम एक ही होता है | जिस तरह शक्कर किसी भी चीज को मीठा बना देता है उसी प्रकार संत जनमानस को भगवान की भक्ति की मिठास में घोल देते हैं | संत, गुरु और संन्यासी जहां भी जाते हैं वहां भक्ति का मिठास छोड़ देते हैं | भगवान शिव का भजन कीर्तन मनुष्य को उस मंजिल में ले जाता है जिसका मनुष्य कल्पना भी नहीं कर सकता | भक्ति कीर्तन विश्वास का बल बढ़ने से परमात्मा के दर्शन का आनंद प्राप्त होता है | जिस जगह पर संत ग्रंथ और सत्संग का समावेश होता है वह जगह ऊर्जा ,आनंद से परिपूर्ण होता है | https://youtu.be/euZMxoWITuM पंडित प्रदीप मिश्रा ने छोटी बच्ची को गोद में लेकर दिया आशीर्वाद कथा के चौथे दिन एक ऐसा वाकया भी सामने आया जब पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए उपाय को अपनाकर 3 वर्ष की बच्ची का कैंसर समाप्त हो गया और आंख की रोशनी वापस आ गई | अकलतरा जिला जांजगीर चांपा निवासी सनत कुमार और उसकी पत्नी पूनम के भेजे गए पत्र को पढ़कर पंडित मिश्रा ने इस बच्ची को मंच पर बुलाकर बच्ची को गोद में लिया और अपना आशीर्वाद दिया | https://youtu.be/AA-GTRCtzWU

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें