BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तिल्दा नेवरा में रक्तदान शिविर का आयोजन

रमेश बत्रा 9584198700 तिल्दा नेवरा | पूज्य सिन्धी पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के नेतृत्व और आशीर्वाद ब्लड बैंक के सानिध्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए उपाध्यक्ष सुखवानी ने ने दीप प्रज्वलित करके स्वयं रक्तदान किया| और लोगों को इस महान कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे हम दूसरों की जान बचा सकते हैं। सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष शमनदास खुबचंदानी ने सभी समाज के लोगों को समझाया की रक्त दान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। वही ख़ुशी हॉस्पिटल के निखिल पोपटानी ने बताया के रक्तदान करने से हार्डअटेक की संभावना कम हो जाती है शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 84 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे।आशीर्वाद ब्लड बैंक के प्रतिनिधियों ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष और तिल्दा नेवरा के नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर सफल रहा और इससे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शिविर में रमेश सेतपाल , मोहित विधानी, अजय कलानी, पियुस विधानी, रोशन वाधवानी, व् विकास मित्र मंडल के महिला मंडल की सीमा विधानी निकिता वाधवानी रंजना रिझवानी साक्षी आहूजा प्राची पिंजानी आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें