BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मध्य प्रदेश में यादव वोट बैंक पॉलिटिक्स! RJD ने कहा- इसका असर बिहार में नहीं होने वाला, जदयू ने भी कसा तंज

Admin

Tue, Dec 12, 2023

पटना
मध्य प्रदेश के सीएम के लिए भाजपा ने मोहन यादव पर भरोसा जताया है। मोहन यादव ओबीसी समाज से आते हैं। उनके सीएम बनाने के फैसलों को राजनीतिक जानकर यादव वोट पर भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। वहीं राजद इस बात को सिरे से नकार रही है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा कोई कार्ड खेले इसका असर बिहार में नहीं होने वाला है। बिहार की जनता भाजपा के किए हुए वादे का जवाब चाहती है।

मोहन यादव के सीएम बनने पर जदयू ने तंज कसा है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मोहन यादव का एक पुराना वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए कहा है कि खुद को राम भक्त कहने वाले माता सीता का अपमान करते हैं। जगत जननी मां सीता के बिना प्रभु श्री राम का नाम अधूरा है। यह कैसे फर्जी सनातनी हैं, जिन्होंने माता सीता का अपमान किया है। मां सीता का तलाक कहने वाले और आत्महत्या कहने वाले को भाजपा सम्मान देती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा की सहयोगी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में सभी का सम्मान होता है चाहे वो किसी जाति या वर्ग का हो।

बता दें कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मध्यप्रदेश में यादव सीएम देकर भाजपा ने यूपी-बिहार में सेकुलर क्षेत्रीय पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया है। अब देखना होगा कि एनडीए को इसका फायदा बिहार और यूपी में कितना मिलता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें