BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: विष्णुदत्त शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्रत्याशियों की सूची परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के नाम

Admin

Sun, Oct 15, 2023

भोपाल.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज सुबह जारी हुई प्रत्याशियों की सूची पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये सूची परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के नाम है।

शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में सबसे ऊपर ये चार, परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि जनता के बाद अब कांग्रेस हाईकामान को भी कमलनाथ पर विश्वास नहीं रहा, यही कारण है छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ को छोड़ किसी भी वर्तमान विधायक की टिकट फाइनल नहीं हुई। कमलनाथ और कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश है ये कांग्रेस हाईकमान को भी पता है। कांग्रेस ने आज सुबह अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें