BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ‘हेट स्पीच’ के दोषियों पर चुनाव लड़ने पर लगे रोक

Admin

Thu, Dec 7, 2023

नई दिल्ली
 कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि ‘हेट स्पीच’ के दोषियों पर चुनाव लड़ने की रोक लगायी जानी चाहिए।

तिवारी ने सदन में शून्य काल में ‘सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले’ के दौरान कहा कि देश में ‘हेट स्पीच’ के जरिए माहौल बिगड़ने का प्रयास हो रहा है। ‘हेट स्पीच’ देश के लिए गंभीर खतरा है और इसे राजनीति से परे कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘हेट स्पीच’ के दोषियों को चुनाव लड़ने से रोक देना चाहिए और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस दिशा में संकल्प लेना चाहिए और कानून बनना चाहिए। मौजूदा समय में ‘हेट स्पीच’ को लेकर कानून बहुत अस्पष्ट है। उन्होंने कहा कि देश में ‘हेट स्पीच’ के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने दिव्यांगजनों को आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं को उठाया और इसके लिए तकनीक विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को कई बार अंगूठा, ऊंगली और आंख नहीं होने के कारण आधार कार्ड बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार मित्तल ने पंजाब में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर भीड़ द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला उठाया और कहा कि रेलवे विभाग को पर्याप्त सुविधाएं जुटानी चाहिए।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें