BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: इस बार के चुनाव में कई उपनाम जो खींच रहे ध्यान...

Admin

Tue, Oct 24, 2023

भोपाल

मध्यप्रदेश चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों के उपनाम भी चर्चा में हैं। छह संजू, दो चिंटू, दो बंटी सहित पिंटू, राजू, भूरा, शेरा भी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस बार दोनों ही दलों से संजय यानी संजू नाम सबसे ज्यादा हैं। छह प्रत्याशियों के नाम संजय हैं।

इंदौर-1 से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला संजू भैया के नाम से जाने जाते हैं। विजयराघवगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक को भी संजू कहा जाता है। इसके साथ ही बरगी से कांग्रेस के संजय यादव, बैहर से कांग्रेस के संजय उईके, तेंदुखेड़ा से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे संजय शर्मा, टिमरनी से भाजपा के संजय शाह भी मैदान में हैं। इन्हें इनके समर्थक प्यार से संजू भैया भी बुलाते हैं।

बाबू, गुड्डू-गुड्डा और लल्लू भी
इस बार के मैदान में दो गुड्डू और एक गुड्डा भी हैं। लहार से भाजपा के प्रत्याशी अंबरीश शर्मा को गुड्डू कहा जाता है। वहीं बहोरीबंद के भाजपा प्रत्याशी प्रणय प्रभात पांडे भी गुड्डू के नाम से चर्चित हैं। बड़वारा के भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भी धीरू भैया के नाम से जाने जाते हैं। वारासिवनी से भाजपा के टिकट से मैदान में प्रदीप जयासवाल को गुड्डा कहा जाता है। बांधवगढ़ में शिवनारायण सिंह भाजपा से मैदान में हैं, उन्हें प्यार से लल्लू कहा जाता है।

शेरा-भूरा-कालू भी जाने पहचाने नाम
बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा भी कांग्रेस से टिकट लेकर आए हैं। वहीं कुक्षी से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल का उपनाम हनी खासा चर्चित है। धरमपुरी विधानसभा से भाजपा के कालू सिंह ठाकुर मैदान में हैं। महिदपुर से दिनेश जैन कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें बॉस कहा जाता है। ग्वालियर में कांग्रेस के सतीश सिकरवार को भूरा कहा जाता है।

इंदौर से चिंटू-पिंटू-गोलू मैदान में
दो चिंटू भी किस्मत आजमा रहे हैं। जबलपुर कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौकसे का नाम चिंटू है। वहीं इंदौर-2 से कांग्रेस के चिंतामणि चिंटू चौकसे रमेश मेंदौला (दादा दयालु) के सामने मैदान में हैं। वहीं इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से कांग्रेस के दीपक जोशी मैदान में हैं, उन्हें पिंटू कहा जाता है। उनका मुकाबला भाजपा के गोलू शुक्ला है। गोलू का नाम राकेश है, पर वे गोलू के नाम से जाने जाते हैं।  इंदौर चार में राजा मंधवानी को कई लोग राजू बुलाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें