BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रदेश की राजनीति का घमासान सोशल मीडिया पर हो गया तेज

Admin

Tue, Oct 24, 2023

भोपाल.
चुनावों के समय अब तक जहां राजनीतिक घमासान जमीनी स्तर पर दिखाई देता था... लेकिन प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार राजनीतिक कोल्डवार का दौर सोशल मीडिया पर दिखाई देगा। चुनावी प्रचार में इस बार भाजपा हो या कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी का प्रयोग करने जा रही है। कांग्रेस ने तकनीकी आधारित चुनाव प्रचार कराने के लिये बकायदा एक एजेंसी को हायर भी कर चुकी है। जो इस सप्ताह के अंदर कांग्रेस का प्रचार- प्रसार की कमान संभाल लेगी।

कांगे्रस से जुड़े लोगों की माने तो इस बार सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस किसानों, महिलाओं, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से जुड़ी हुई मीम्स और रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म  जैसे फेसबुक, ट्विटर, और इंस्ट्राग्राम पर प्रचारित करेंगी। कांग्रेस ने बकायदा इसके लिये एक सोशल वार रूम तैयार भी कर चुकी है। जिसमें सौ लोगों की एक टीम काम करेंगी।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बार जिला, संभाग और प्रदेश स्तर की अलग- अलग टीम बनायी गयी है।  इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश स्तरीय और स्थानीय मुद्दे ही शामिल होंगे। राष्टÑीय स्तर के मुददों को बहुत कम स्पेस दिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकांश लोगों के पास मोबाइल हो चुका है। जिसका फायदा राजनीतिक पार्टियां भी उठाना चाहती है। यही वजह है कि  कांग्रेस इस बार भाजपा को घेरने के लिये जमीनी स्तर के अलावा सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें