BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: DMK के महिला अधिकार सम्मेलन में होंगी शामिल, सोनिया और प्रियंका गांधी चेन्नई पहुंची

Admin

Sat, Oct 14, 2023


चेन्नई
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शनिवार को द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंची हैं।
हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

केंद्र पर महिला विधेयक को लेकर डालेंगे दबाव
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

प्रमुख महिला नेता होंगी शामिल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को चेन्नई में सम्मेलन स्थल नंदनम वाईएमसीए मैदान का निरीक्षण किया। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी की उप महासचिव के कनिमोझी ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत भर की प्रमुख महिला नेताओं को आमंत्रित किया।
 
I.N.D.I.A गठबंधन की प्रमुख महिला नेता होंगी शामिल
आमंत्रण स्वीकार करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल पार्टियों की महिला नेता इस सम्मेलन में शामिल होने जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें