BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मध्य प्रदेश में शिवराज नहीं रहेंगे CM? बीजेपी की तरफ से इस रेस में कई नेता हैं

Admin

Mon, Dec 4, 2023

भोपाल

  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह जनादेश किसी पार्टी के नफा नुकसान की बात नहीं है। यह साफ साफ बात है कि प्रजातंत्र में जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा है, जो पार्टी जमीन से जुड़ी हुई है और जमीन के लिए कार्य करती है, उसी पार्टी पर जनता भरोसा करती है। शिवराज सिंह चौहान की जो नीतियां मध्य प्रदेश में रही हैं, जनता के कल्याण की नीतियां रही हैं। उसका पूरा लाभ बीजेपी को मिला है।

केंद्र में हमारी डबल ईंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चल रही है। इस त्रिमुर्ति का ही प्रतिफल है कि हम इस स्थिति में हैं। केंद्र की त्रिमुर्ति और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और बीडी शर्मा के नेतृत्व में एक-एक बीजेपी का कार्यकर्ता एकजुट है। उसी का प्रतिफल है कि आज परिणाम हमारे पक्ष में आए हैं।

सिंधिया ने कहा कि लाडली बहना योजना का बहुत बड़ा असर रहा है। लाडली बहना योजना गेमचेंजर रहा है। इसका पूर्ण श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह शिवराज सिंह चौहान को है।

ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मातृ शक्ति ने भरोसा जताया है। यह केवल इसलिए नहीं कि हमने 33 फीसदी आरक्षण का बिल हमने पास कराया, बल्कि यह जनधन योजना के तहत देश की महिलाओं का पहली बार बैंक खाता खुलना है। चाहे मातृ वंदन योजना हो, चाहे पोषण अभियान हो। चाहे आयुष्मान योजना हो।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें