BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बैठक के बाद सीटों के बंटवारे पर लगी मुहर

Admin

Fri, Jan 19, 2024

लखनऊ
इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के साथ भले ही सपा की तीन बैठकों के बाद भी सीटें फाइनल नहीं हो सकी हैं लेकिन रालोद के साथ बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बैठक के बाद सीटों के बंटवारे पर मुहर लग गई। रालोद ने पिछली बार तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार सपा ने बड़ा दिल दिखाते हुए रालोद को सात सीटें दी हैं। कहा जा रहा है कि सपा यूपी में 80 में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपनी 65 में से ही वह रालोद को सीटें दे रही है। सीटों के नाम की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि रालोद को बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना लोकसभा सीट दी गई है। इसके साथ ही नगीना की सीट आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को देने पर पहले ही सहमति बन गई है।

अगले ही हफ्ते पीएम मोदी पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। भाजपा को पिछले चुनाव में इस इलाके में बड़ी चोट लगी थी। भाजपा 14 में से सात सीटें हार गई थी। पीएम मोदी की रैली को इस इलाके में राममंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे ठीक पहले दोनों दलों के बीच सीटों पर समझौते को बड़ा कदम माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। इस दौरान सपा ने रालोद को तीन सीटें दी थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में रालोद को 14 सीटें दी गई थीं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें