BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कांग्रेस का चुनावी खेल बिगाड़ेंगे बागी नेता, टिकट न मिलने पर पार्टी को दे रहे खुली चुनौती

Admin

Tue, Oct 24, 2023

भोपाल
 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस अब अपने उन नेताओं को मनाने में जुटी है, जो अब भी दावेदारी से पीछे हटने को राजी नहीं हैं, लेकिन बागी मानने के बजाय कांग्रेस का खेल बिगाड़ने का मन बना चुके हैं। कई नेताओं ने तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट कह दिया है कि वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप लेंगे निर्णय

जावरा से चुनाव लड़ने की दो साल से तैयारी कर रहे डीपी धाकड़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से चर्चा के बाद सोमवार को समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे। वहीं, उज्जैन के बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल ने भी कह दिया है कि प्रत्याशी को लेकर पुनर्विचार किया जाए अन्यथा उन्हें कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप निर्णय लेना पड़ेगा। यही बात डॉ. आंबेडकर नगर महू के अंतर सिंह दरबार ने कही है। निवाड़ी से रोशनी यादव ने भी स्पष्ट रूप से कह दिया है कि यदि टिकट नहीं बदला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

कमलनाथ के आवास पर प्रदर्शन

वहीं, मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद विरोध का सिलसिला लगातार जारी है, जिसका असर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर देखने को मिला। वहीं, उनसे मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी भी समर्थकों ने घेर लिया और दिनभर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें