BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रियंका गांधी ने कहा- अब रोजगार के लिए होगी वोटिंग

Admin

Thu, Oct 5, 2023

धार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश प्रदेश दोनों ही सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि अब तो यहां की जनता भी कहने लगी है कि इस बार राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार के लिए जाएगा। प्रियंका गांधी ने धार जिले के राजगढ़ में आयोजित जन आक्रोश सभा में भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि बीते 18 साल में इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं, मगर इन घोटाले बाजों के यहां कोई भी जांच एजेंसी नहीं भेजी गई जबकि इन जांच एजेंसियों को सबके घर भेज दिया जाता है। किसी ने उनके खिलाफ बोला और वहां ईडी पहुंच जाती है। फिल्म के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है, मगर यहां के अधिकारियों और नेताओं के यहां ईडी नहीं पहुंची।

प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा क्या लगता है इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है। वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा। प्रियंका गांधी ने राज्य में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा पोषण आहार, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, कारम डेम में भी घोटाला हुआ है। यहां व्यापम घोटाले में तो 50 से अधिक लोगों की मौत तक हुई है। सवाल है कि क्या इन्होंने इसकी जांच कराई? प्रियंका गांधी ने यहां पहुंचने पर सबसे पहले मोहनखेड़ा तीर्थ के गुरु मंदिर में जाकर ट्रस्टियों से मुलाकात की और पूजा भी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें