BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब दूसरे दौर की बैठक होने जा रही, 58 सीटों का सवाल, कल तय हो सकता है गठबंधन का भविष्य

Admin

Thu, Jan 11, 2024

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए हलचल बढ़ गई है। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे की कवायद तेज होती दिख रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब दूसरे दौर की बैठक होने जा रही है। शुक्रवार शाम 6:30 बजे मुकुल वासनिक के घर पर दोनों दलों के नेता एक बार फिर साथ बैठेंगे और दिल्ली-पंजाब समेत कई ऐसे राज्यों में सीट बंटवारे पर बात होगी जहां आम आदमी पार्टी हिस्सेदारी चाहती है। इसमें यह साफ हो सकता है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को किन-राज्यों में कितनी सीटें देने के लिए तैयार है।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस और 'आप' के बीच पहली बैठक हुई थी। बैठक में 'आप' के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए तो कांग्रेस का पक्ष राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वासनिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश ने रखा था। बैठक के बाद वासनिक ने चर्चा को सकारात्मक बताते हुए कहा था कि दूसरी दौर की बैठक के बाद सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें