BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सभी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

Admin

Mon, Oct 23, 2023

भोपाल
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच सूचियां जारी कर 228 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। भाजपा की ओर से जारी जारी अब तक की सूची में न सिर्फ कई विधायकों के टिकट काटे गए हैं, तो वहीं कई सीटों पर दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की पांचवी सूची में पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची में जहां विधायकों के टिकट तो काटे लेकिन नए चेहरों पर दांव लगाने के बजाय पुरानों को ही आजमाना बेहतर समझा। शनिवार को घोषित 92 प्रत्याशियों की इस सूची में पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। कांग्रेस-सपा से आए एक-एक और दो निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है। हालांकि तीन मंत्रियों सहित 29 विधायकों के टिकट काटे हैं। एससी के आठ और एसटी के सात विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया।

उम्र का बंधन नहीं दिखा
जोबट से सुलोचना रावत को टिकट न देकर उनके बेटे का दिया है। बालाघाट में मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह बेटी मौसम प्रत्याशी हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव हारने वाले 20 पूर्व विधायकों को फिर मौका दिया है। पांचवीं सूची में उम्र सीमा का बंधन नजर नहीं आया। विधायक नागेंद्र सिंह गुढ़ और नागेंद्र सिंह (नागौद) की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और इन्हें टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें