BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: MNF विधायक ने दिया इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना

Admin

Sat, Oct 7, 2023

आइजोल
 मिजोरम के पूर्व मंत्री के. बेइचुआ ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस साल जनवरी में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के. बेइचुआ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, के. बेइचुआ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, बेइचुआ ने शुक्रवार को विधानसभा आयुक्त व सचिव लालमहरुइया जोते को अपना इस्तीफा सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष लालरिनियाना सेलो ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बेइचुआ ने पिछले साल 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री जोरमथंगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार में बतौर मंत्री सामाजिक कल्याण, आबकारी और पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाला थी। बेइचुआ का कहना है कि वह इस साल होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनावों में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सियाहा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को कांग्रेस विधायक के.टी. रोखाव ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के पांच विधायकों में से एक रोखाव पहले ही एमएनएफ में शामिल हो चुके हैं और उनके अपने गृह क्षेत्र पलक से चुनाव लड़ने की संभावना है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के साथ चुनाव होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें