BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: महिला मोर्चा 26 अक्टूबर को 9 संभागों में आयोजित करेगा बैठक

Admin

Wed, Oct 25, 2023

भोपाल.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के 9 संभाग की प्रवासी, विधानसभा प्रभारी और संभाग प्रभारी बहनों की बैठक 26 अक्टूबर को सभी संभागीय मुख्यालय पर आयोजित की गयी है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रातः 11 बजे आहूत की गयी है। बैठक को मोर्चा की चुनाव प्रभारी साल्वी शलाका और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि ग्वालियर एवं चंबल संभाग की बैठक ग्वालियर जिला कार्यालय में प्रातः 11 बजे संपन्न होगी। बैठक को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी रेखा गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रीवा शहडोल संभाग की बैठक रीवा जिला कार्यालय में दोपहर 1 बजे संपन्न होगी। जिसे संभागीय प्रभारी प्रमोद कुमार राजपूत संबोधित करेगी। इसी प्रकार सागर संभाग की बैठक सागर जिला कार्यालय में आहूत की गयी है। जिसका मार्गदर्शन संभागीय प्रवास प्रभारी रीता शास्त्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इंदौर एवं उज्जैन संभाग की बैठक इंदौर जिला कार्यालय में प्रातः 11 बजे संपन्न होगी। जिसका मार्गदर्शन महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद दर्शना सिंह करेगी। जबलपुर संभाग की बैठक 27 अक्टूबर को जबलपुर संभागीय कार्यालय में आयोजित होगी। जिसे पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद और मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुकविता पाटीदार संबोधित करेगी। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में एक-एक प्रवासी बहन एवं विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संभाग प्रभारी द्वारा दिए गए करणीय कार्यो को संपन्न करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें