BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कैलाश विजयवर्गीय बोले -जनवरी में रामलला के दर्शन कर लेना सारे पाप माफ हो जाएंगे

Admin

Thu, Oct 19, 2023

इंदौर

जिले की विधानसभा-1 से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने जाएं, जिससे उनका अगला जीवन संवर जाएगा।

साहू समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी आज देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं। उन्होंने कहा कि मैं इंटरनेट पर अमेरिका का अखबार पढ़ रहा था, जिसमें लिखा था विश्व में जो युद्ध हो रहे हैं, चाहें यूक्रेन और रूस का हो या इजराइल और फिलिस्तीन का हो। इस युद्ध को दुनिया में सिर्फ एक नेता है जो समाप्त कर सकता है, वह नरेंद्र मोदी है। आज दुनिया नरेंद्र मोदी को नेता मानती है, लेकिन कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं, गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं।


नरेंद्र मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता। हम बोलते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। दिग्विजय सिंह बोलते थे तारीख नहीं बताएंगे, अब तो तारीख भी बता दी। दिग्विजय सिंह तुम्हारे नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राम काल्पनिक हैं, राम नाम का व्यक्ति हुआ ही नहीं, रामचरितमानस उपन्यास है। दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी सुन लो, राम जी बहुत दयालु है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं और जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ रामजी की शरण में जाना, जिंदगी में आपने जितने भी पाप किए होंगे हमारे राम जी इतने दयालु है कि सब माफ कर देंगे। क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम का हो जाता है। इसलिए दिग्विजय सिंह जवानी में आपने जो भी भूल करी हो, गलती करी हो, अपना बुढ़ापा सुधार लो। बीजेपी ने राम मंदिर बना दिया है। भगवान राम के शरणागत हो जाना। आपका यह जीवन जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा।

कमलनाथ ने दिया कांग्रेस का परिचय

कमलनाथ द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने का बयान देने के मामले में नवभारत टाइम्स से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जनता को बता दिया है कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति क्या है। कमलनाथ लिड कर रहे हैं, टिकट बांट रहे हैं, कपड़े फाड़ने का दिग्विजय सिंह को बोल रहे हैं। इसका मतलब समझ सकते हैं कि वह कांग्रेस के कितने गैर जवाबदार नेता हैं कि अपने साथी के कपड़े फाड़ने का बोल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें