BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- उन पर उम्र का असर हो गया है, बोलना कुछ चाहतें हैं बोल कुछ और देते हैं : प्रशांत किशोर

Admin

Sun, Oct 15, 2023

सीतामढ़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वो बातों को भूल रहे हैं। वहीं उनकी इस वीडियो को लेकर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उनपर उम्र का असर हो गया है।

"नीतीश हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते"
सीतामढ़ी में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले एक साल की उनकी पुरानी स्पीच उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि नीतीश हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं। बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं। आपने कभी नीतीश कुमार को किसी फैक्ट्री बनाने को लेकर चर्चा करते सुना? नीतीश कुमार के लिए आज चर्चा का विषय क्या है? उनके लिए आज चर्चा का विषय है कि धरती का नाश होने वाला है। मोबाइल का उपयोग करने से लोग पागल हो रहे हैं। क्या यही नीतीश कुमार का काम है? नीतीश कुमार क्या साइकोलोजिस्ट हैं या मनोवैज्ञानिक हैं? बिहार की जनता ने जो काम नीतीश कुमार को दिया है वो तो ये कर नहीं रहे बाकी बेकार की चीजों में इनका ध्यान रहता है। दुनिया कितने दिनों तक रहेगी कब खत्म हो जाएगी इस पर बात करते हैं।

"आज देश में भष्टाचार कहां नहीं है"
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश और तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि इन नेताओं से आप कोई अपेक्षा न करें। उन्होंने कहा कि बिहार में जो आदमी शर्ट के ऊपर गंजी पहन लिया तो लोगों को लगता है कि वही जमीनी नेता है। भले उसको भाषा और विषय का ज्ञान न हो। कोई पढ़ा-लिखा आ जाए तो हम और आप बात करते हैं कि ये बिहार में नहीं चलेगा। आज देश में भष्टाचार कहां नहीं है? नेता कहां झूठ नहीं बोल रहे हैं? इसके बावजूद आज बिहार जैसी भयावह स्थिति देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें