BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: आज आ सकती है भाजपा की पांचवीं सूची, 94 प्रत्याशियों के नाम का होना है एलान

Admin

Tue, Oct 17, 2023

भोपाल

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा की पांचवीं सूची मंगलवार को आ सकती है। दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है बैठक के बाद बाकी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें 70 नाम हो सकते हैं। पिछले कुछ दिन से भाजपा के बड़े दिग्गज नेता 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन कर रहे थे। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।

भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें