BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया, 'मिशन यादव' को लेकर एमपी के सीएम पहुंचेंगे पटना

Admin

Wed, Jan 10, 2024

पटना
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत भाजपा की नजर राजद के वोटबैंक पर है। राजद का कोर वोटबैंक यादव समाज को माना जाता है। अब, भाजपा 'मिशन यादव' के तहत इसी वोटबैंक में सेंध लगाने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश में जीत के बाद भाजपा ने जब मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था तभी माना जा रहा था कि इनके जरिए भाजपा बिहार में यादवों के वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगी। भाजपा अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बिहार की सियासत में उतारने की तैयारी में है। पार्टी के वरिष्ठ यादव नेताओं की ओर से श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले मोहन यादव का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यादव के स्वागत के लिए भाजपा के नेता पुरजोर तैयारी में जुटे हैं। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के यादव समाज के बड़े चेहरों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने बिहार दौरे पर भाजपा कार्यालय भी पहुंचेंगे और इस्कॉन मंदिर भी जाने की संभावना है। भाजपा के एक नेता का कहना है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के पहले बिहार दौरे पर आते रहेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद मोहन यादव का यह पहला बिहार दौरा होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें