BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: भाजपा ने अजित पवार को शरद पवार का राजनीतिक कॅरियर खत्म करने की 'सुपारी' दी है: अनिल देशमुख

Admin

Sat, Dec 2, 2023

वर्धा
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार का राजनीतिक कॅरियर समाप्त करने की 'सुपारी' दे दी है।

राकांपा के शरद पवार नीत खेमे से जुड़े देशमुख  वर्धा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जुलाई में अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे नीत भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे और राकांपा में विभाजन हो गया था।

देशमुख ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र और भारत जानता है कि भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बाद अजित पवार और उनके साथ पार्टी छोड़कर आए लोग जल्दबाजी में सरकार में शामिल हो गए थे।

राकांपा में विभाजन से पहले मोदी ने पार्टी पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था।

देशमुख ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में अपनी गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा, ''क्या आप जानते हैं कि उन्होंने (अजित पवार ने) अलग रास्ता क्यों अपनाया? वरिष्ठ राकांपा नेता वो परेशानी नहीं झेलना चाहते थे जो मैंने सही।''

अजित पवार के समर्थक उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, इस बारे में पूछे जाने पर देशमुख ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगी दलों में क्या फैसला हुआ है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ''हालांकि, उन्हें (अजित पवार को) सरकार में भाजपा के निर्णय लेने की प्रक्रिया से अलग-थलग रखा जा रहा है।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें