BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भाजपा नतीजों के तीन दिन बाद भी मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई, उससे सवाल क्यों नहीं : कांग्रेस

Admin

Fri, Dec 8, 2023

नई दिल्ली
 कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्रियों के नाम की घोषणा में 'देरी' को लेकर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के तीन दिन बीत जाने के बावजूद भाजपा इन प्रदेशों में नाम तय नहीं कर पाई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आखिर भाजपा से इस 'देरी' के लिए सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस से 24 घंटे में ही सवाल शुरू हो जाते हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आए थे। उसके 24 घंटे के भीतर ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में तथाकथित ‘देरी’ के लिए मीडिया में सभी जगह कांग्रेस पार्टी की आलोचना होने लगी थी। हमारे मुख्यमंत्री की घोषणा तो परसों ही हो चुकी है और आज दोपहर एक बजे वह शपथ लेने जा रहे हैं।''

रमेश ने कहा, ''तीन दिन बीतने के बाद भी भाजपा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए अपने मुख्यमंत्रियों की घोषणा तक नहीं कर पाई है। इसे उतनी ही बेचैनी और प्रमुखता से क्यों नहीं उठाया जा रहा है, जैसे कांग्रेस के समक्ष उठाया जाता है। क्या वास्तव में देर नहीं हो रही है?''

कांग्रेस ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के नाम की घोषणा कर दी थी।

हालिया विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को जीत मिली है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस जीती है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें