BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बड़वाह विधायक ने थामा BJP का दामन, फिर एमपी में कांग्रेस को झटका

Admin

Sun, Oct 8, 2023

भोपाल
बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने रविवार को कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. सीएम शिवराज ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

मध्य प्रदेश की राजनीति में दल बदल का दौर जारी है. हालांकि बीजेपी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दो सूची के बाद ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा है और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, लेकिन अब दल बदल की राजनीति में बीजेपी भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है. आज ही बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है.

इन्होंने दिलाई सदस्यता
खरगोन की बड़वाह सीट से विधायक सचिन बिरला ने राजधानी भोपाल पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले डेढ़ दो साल से बीजेपी के लिए ही काम कर रहा था. आज विधिवत सदस्यता ली है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें