BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था, जो लोग आते हैं किसी के टैग नहीं- डिंपल यादव

Admin

Wed, Dec 13, 2023

नई दिल्ली
लोकसभा में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने चिंता जाहिर की है। सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। सदन के अंदर कुछ भी हो सकता है। जो लोग यहां आते हैं। किसी के टैग नहीं है। इस पर सरकार को ध्यान देनी की जरूरत है।

सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाने की जरूरत
डिंपल यादव ने कहा कि सदन की कार्यवाही को देखने के लिए लोग आते हैं। वो इतनी संख्या में होते हैं कि कई बार एक-दूसरे से टक्कर हो जाती है। ऐसे में केंद्र को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक गैलरी से कूदे। उन्होंने कुछ फेंका जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।
 

दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है। नीलम (42 साल) हिसार की रहने वाली हैं। दूसरा अनमोल (25 साल) लातूर का रहने वाला है। घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों को थाने लाया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरों की टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें