BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आम आदमी पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के घोषित किए चार उम्मीदवार

Admin

Thu, Oct 19, 2023


नई दिल्ली
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को मिजोरम के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। मिजोरम में आने वाले 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी की सूची के मुताबिक, पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा को आइजोल नॉर्थ III विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

 AAP ने किस सीट से किसे दिया टिकट
 सीट ---------- उम्मीदवार
 आइजोल नॉर्थ-।।। - एंड्रयू लालरेमकीमा
आइजोल वेस्ट-। - वनलालमाविया वानछावंग
आइजोल वेस्ट-।।। - जोसेफ बियाकथियानघलीमा
आइजोल साउथ-। - ललंगैहौमा पछुआउ

 
गौरतलब है कि 7 नवंबर को मतदान होने के बाद मिजोरम में वोटों की गिनती बाकी चारों राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान किया था। वहीं, कांग्रेस पहले ही मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर चुकी है।
अलग अलग चुनाव लड़ रहे मिजो नेशनल फ्रंट और भाजपा
आपको बता दें कि मिजोरम में फिलहाल मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है। भाजपा भी इस सरकार में सहयोगी थी, लेकिन इस बार दोनों दल अलग चुनाव लड़ रहे हैं। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 17 दिसंबर को खत्म होने जा रहा है।
कांग्रेस ने किए घोषणा पत्र में ये वादे
वहीं, कांग्रेस पार्टी मिजोरम के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की जनता के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली, राज्य के गरीब परिवारों को 750 रुपए में गैस सिलेंडर और अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए हर परिवार को 15 लाख रुपए का हेल्थ बीमा देने का वादा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें