BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 21 राष्ट्रीय नेता चुनाव से पहले ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे

Admin

Sun, Jan 7, 2024

भुवनेश्वर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 राष्ट्रीय नेता चुनाव से पहले ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्रा ने यह जानकारी दी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय और राज्य नेताओं को सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले ओडिशा का दौरा करेंगे।

मिश्रा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''आम चुनाव से पहले 21 केंद्रीय नेता राज्य के 21 संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केंद्रीय और राज्य के नेताओं को राज्य के 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।”

मिश्रा ने कहा कि यह फैसला हाल ही में दिल्ली में हुई एक बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अपना जनाधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को हराने के लिए विधानसभा क्षेत्र-विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव आमतौर पर विधानसभा के साथ ही होते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें