BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कश्मीर के तापमान में गिरावट जारी रहने से सर्दी बढ़ी : आईएमडी

Admin

Mon, Dec 11, 2023

श्रीनगर
 जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में और कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

जम्मू- कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने और 11-16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पहलगाम में पिछली रात शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले  न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि गुलमर्ग में रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें