BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पत्नी का था अवैध संबंध, शख्स ने अपने पूरे परिवार को जहर देकर मारा...फिर कर ली आत्महत्या

Admin

Mon, Nov 20, 2023

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव उनके फ्लैट में पाए गए. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी 52 वर्षीय बृंदाबन कर्माकर, उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है, उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और 8 वर्षीय बेटा उत्साह के रूप में हुई है. 

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह इलाके में एमएस मुखर्जी रोड पर बंद पड़े अपार्टमेंट में ये शव पाए गए. पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि बृंदाबन का शव छत से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग स्थानों पर पाए गए.

पुलिस को फ्लैट से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा कि फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बृंदाबन कर्माकर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था और वह इसे सहन नहीं कर सके, इसलिए यह कदम उठाया. अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. फ्लैट का मेन एंट्रेंस गेट तोड़ना पड़ा, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष जुटाए. मामले में आगे की जांच जारी है.

अलग-अलग बरामद किए गए फैमिली मेंबर्स के शव
 पुलिस के मुताबिक, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह इलाके में एम. एस. मुखर्जी रोड पर स्थित एक बंद अपार्टमेंट में शव पाए गए. दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जहां से शव बरामद कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

परिवार के सदस्यों को जहर देकर खुद लगाई फांसी
मामले में पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका हुआ मिला जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे.

मृतकों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच होगी. पति पत्नी के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं. इनके बाकी परिजनों से भी संपर्क साधा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शव परीक्षण के बाद पता चल सकेगा कि किसकी मौत किस तरह से हुई है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें