BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 15 अगस्त पर ऐसा क्या बोल गए बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Admin

Tue, Aug 15, 2023
 नई दिल्ली बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने अंदाज और बयानों की वजह से अकसर चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्होंने ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल वह 15 अगस्त के मौके पर हैदराबाद में तिरंगा यात्रा निकालने की जानकारी दे रहे थे। बात करते हुए वह 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बता गए। इसके बाद लोगों ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। क्या कह रहे थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वह कह रहे थे, भगवान सीता राम कि कृपा से 2023 के गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 15 अगस्त को प्रतःकाल 10 बजे तिरंगा यात्रा बेगमबाजार, छतरी, भाग्यनगर हैदराबाद में, मेरे प्रिय लड्डू यादव और उनकी सेना द्वारा उत्सव कराया जा रहा रहा है। उसमें हम एक घंटे के लिए आ रहे हैं। उनकी इस बात में गलती यही हुई कि 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बोल गए। जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे। एक यूजर ने कहा, ये हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और ये नहीं पता कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होता है। एक अन्य यूजर ने कहा, पर्चा गलत निकल आया होगा। वहीं कई लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लिया और कहा कि इस तरह की इंसानी गलती किसी से भी हो सकती है। इसपर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है। बता दें कि भगत सिंह युवा सेना के अध्यक्ष लड्डू सिंह का कहना है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अकसर अपने मंचों से हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ भी उनके पास पहुंचे थे जिसके बाद अपनी पार्टी में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें