BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: तीस्ता में जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे, बाढ़ जैसे हालात नहीं: सीडब्लयूसी

Admin

Wed, Oct 4, 2023

नई दिल्ली
तीस्ता नदी में जलस्तर बुधवार दोपहर एक बजे तक खतरे के निशान से नीचे था और इसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्लयूसी) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी क्षेत्र में आई बाढ़ के परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान पानी में बह गए। उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी।

सीडब्लयूसी के मुताबिक, तीस्ता पर तीन केंद्रों मेल्ली, सिंगतम और रोतहक पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे तो है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

आंकड़ों के मुताबिक, मेल्ली पर जलस्तर 214.63 मीटर है जबकि खतरे का स्तर 224 मीटर है।

सीडब्लयूसी ने अपने ऐप पर बताया, ''जलस्तर में वृद्धि का संकेत है लेकिन फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इसलिए मेल्ली के आस-पास बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।''

सीडब्लयूसी के मुताबिक, सिंगतम केंद्र में मौजूदा जलस्तर 351.31 मीटर है जबकि खतरे का स्तर 355.09 मीटर है। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है इसलिए सिंगतम के आस-पास बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।

सीडब्लयूसी के मुताबिक, फिलहाल इस स्थान पर बाढ़ की संभावना नहीं है। वहीं रोतहक केंद्र पर मौजूदा जलस्तर 360.06 मीटर है जबकि खतरे का स्तर 364.98 मीटर है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें