BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: अब तक छुट्टी घोषित नहीं करने वाले राज्यों की सरकारों से भी 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया : विश्व हिंदू परिषद

Admin

Fri, Jan 19, 2024

नई दिल्ली
केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी के ऐलान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छुट्टी के ऐलान का स्वागत करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने अब तक छुट्टी घोषित नहीं करने वाले राज्यों की सरकारों से भी 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया है।

इसके साथ ही विहिप ने देश के प्राइवेट यानी निजी क्षेत्र से भी 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने की अपील की है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर 22 जनवरी के कार्यक्रम को भव्यतम रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है। 22 जनवरी के इस अति महत्वपूर्ण अवसर पर लोग अपने-अपने घरों और मोहल्लों से इस कार्यक्रम को लाइव देख सकें और अपने-अपने मोहल्लों के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें और शाम को रामज्योति जलाकर पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल बना दें, इसके लिए भी देशभर में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने के ऐलान की तारीफ करते हुए कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे पूरे परिवार को एक साथ मिलकर उत्सव की तरह मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार का कोई व्यक्ति छुट्टी पर रहे और कोई व्यक्ति ऑफिस में रहे और बच्चे स्कूल में रहे, ऐसा नहीं होना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद सभी राज्य सरकारों यहां तक कि निजी क्षेत्र से भी 22 जनवरी के पावन दिन को छुट्टी के तौर पर घोषित करने का आग्रह करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें