BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: देशभर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत की कनेक्टिविटी में रेलवे लगातार विस्तार कर रहा, अब बेंगलुरु और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत की शुरुआत

Admin

Mon, Jan 1, 2024

नई दिल्ली
देशभर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत की कनेक्टिविटी में रेलवे लगातार विस्तार कर रहा है। अब बेंगलुरु और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों का उद्घाटन किया। इन छह ट्रेनों में बेंगलुरु-कोयंबटूर वंदे भारत भी शामिल है। बेंगलुरु और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने से बहुत सारे छात्रों और व्यवसायियों को लाभ होने की उम्मीद है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस 380 किलोमीटर की दूरी लगभग छह घंटे में तय की जाएगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत
ट्रेन का स्टॉपेज होसुर, धर्मपुरी, सेलम, इरोड और तिरुप्पुर में होगा। ट्रेन कोयंबटूर से सुबह 5 बजे शुरू होती है और रात 11.30 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। बेंगलुरु से यह दोपहर 1:40 बजे लौटती है और शाम 7:40 बजे कोयंबटूर पहुंचती है। यह ट्रेन कोयंबटूर से सुबह 5 बजे शुरू होगी और ओमलुर (सुबह 7:40 बजे), धर्मपुरी (सुबह 8:30 बजे), होसुर (सुबह 10:05 बजे) पर रुकेगी,  ट्रेन सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। इस ट्रेन के साथ-साथ पीएम मोदी ने अयोध्या-आनंद विहार, नई दिल्ली- एसएमवीडी कटरा, नई दिल्ली-अमृतसर और मुंबई-जालना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाई। नई वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर से शुरू किया गया।

कितना होगा किराया
बेंगलुरु से कोयंबटूर के बीच चलने वाली वंदे भारत का किराया चेयर कार के लिए 1400 रुपये और एग्जिकेटिव क्लास के लिए 2355 रुपये किराया वसूला जाएगा। मौजूदा वक्त में बेंगलुरु से धारवाड़, बेलगावी, हुबली, चेन्नई, मैसूरु, हैदराबाद और कोयंबटूर के लिए वंदे भारत ट्रेनें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें