BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कनाडा के एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, खालिस्तानी उग्रवादियों की करतूत

Admin

Sun, Aug 13, 2023
नई दिल्ली कनाडा में खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है और भारतीय समुदाय के बीच डर पैदा करने के लिए कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर फ्रेजर नदी के दक्षिण में स्थित सरे शहर के एक मंदिर के मुख्य द्वार पर पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में हरदीप निज्जर की हत्या पर जनमत संग्रह कराने की बात कही गई है। 'द आस्ट्रेलिया टुडे' ने खालिस्तानियों की करतूत का एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें दो नकाबपोश खालिस्तान समर्थकों को मंदिर के प्रवेश द्वार पर पोस्टर चिपकाते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर पर लिखा गया है कि 18 जून को हुई हत्याकांड में भारत की भूमिका की जांच पर खालिस्तान समर्थक जनमत संग्रह कराने जा रहे हैं।  पोस्टर पर जतिंदर हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर लगाकर उसे शहीद बताया गया है। बता दें कि 18 जून को कनाडा में खालिस्तान समर्थक उग्रवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था। हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का भी नाम शामिल था। सरे शहर में ही निज्जर को गोली मारी गई थी। वह कनाडा के सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ था। निज्जर पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से कनाडा में रह रहा था और खालिस्तान आंदोलन को हवा दे रहा था।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें