BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए, तेजी से किए जाए कार्य

Admin

Thu, Jan 4, 2024

देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएं। धामी ने कहा कि राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। यह प्रयास किये जाएं कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की जो समयावधि है, उस समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, तो समस्याएं बताई जाएं, उनका उचित समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा से संबंधित जिन प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्रवाई होनी है, उनका विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाए। उन्होंने समीक्षा के दौरान, निर्देश दिए कि हाइड्रो और सोलर ऊर्जा में उत्पादन को तेजी से बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की अतिरिक्त भूमि पर पर्यटन आधारित गतिविधियों और सोलर के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाए। इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए जिन परियोजनाओं के लिए करार किए गए हैं, उनकी ग्राउंडिग जल्द की जाए।
 
धामी ने लखवाड़ और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए राजस्व वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। धामी ने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) से विद्युत पारेषण तंत्र की मजबूती की दिशा में ध्यान देने को कहा। उन्होंने अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें