BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया, एडिमिशन न लें छात्र

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बुधवार को यह कहते हुए विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया है। यूजीसी के मुताबिक यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विद्यार्थियों को भी ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के खिलाफ चेताया।

आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफ़ी) के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में सभी के ध्यान में लाया जा रहा है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘यूजीसी (पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम अर्हता एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 का नियम नंबर 14 स्पष्ट रूप से कहता है कि उच्च शिक्षण संस्थान एमफिल कार्यक्रम की कोई पेशकश नहीं करेंगे।''

आयोग ने विश्वविद्यालयों को अकादमिक वर्ष 2023-24 के लिए किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक देने को कहा है। जोशी ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों को किसी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने की सलाह दी जाती है।''

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें