BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 756 नए मामले सामने आए, पांच की मौत

Admin

Sun, Jan 7, 2024

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 756 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही पांच संक्रमितों की मौत भी हुईं है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पांच नई मौतें महाराष्ट्र, केरल और जम्मू-कश्मीर में हुईं। इससे पहले शनिवार को तमिलनाडु और गुजरात में दो-दो मौतें हुईं, जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं। केरल में पांच, कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत हुई। इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या शनिवार को 4,187 से गिरकर 4,049 हो गई।

अब तक जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है। नया जेएनडॉट1 सब-वेरिएंट ओमीक्रॉन सबवेरिएंट का वंशज है जिसे बीएडॉट2डॉट86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है।

भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के अनुसार केरल, कर्नाटक में जेएनडॉट1 प्रकार के मामले देखे गए, जबकि दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए। डेटा से पता चलता है कि जेएनडॉट1 वैरिएंट का नए मामलों या अस्पताल में भर्ती होने और मौतों में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं है।

इन राज्यों ने सामूहिक रूप से गुरुवार तक सब-वेरिएंट के 619 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें कर्नाटक 199 मामलों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद केरल 148 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में 239 और नवंबर 2023 में 24 कोविड मामलों की पहचान जेएनडॉट1 वैरिएंट की उपस्थिति से की गई थी।

कोविड मात देकर ठीक होने वालों का आँकड़ा 4.4 करोड़ से अधिक पहुंच गया है, जो 98.81 प्रतिशत की राष्ट्रीय रिकवरी दर को दर्शाती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड टीकों की कुल 2,20,67,79,081 खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें