BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ट्रक यूनियन की पंजाब सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा, पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर फिर गहरा सकता है संकट

Admin

Tue, Jan 9, 2024

पंजाब
पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर फिर संकट गहरा सकता है। मिली खबर के अनुसार ट्रक यूनियन की पंजाब सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा रही। गौरतलब है कि ट्रक यूनियन की कैबिनेट सब कमेटी के साथ मीटिंग हुई जिसमें कोई बात नहीं बनी। इस दौरान ट्रक यूनियन ने संघर्ष तेज करने की चेतावनी भी दी है। यूनियन ने ये भी कहा कि ऐसा ही रहा तो तीनों तेल के डिपो से सप्लाई बंद कर दी जाएगी।  बठिंडा में फिर से तेल टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल रहेगी।

यूनियन ने कहा कि बठिंडा से तेल डिपुओ से तेल की सप्लाई नहीं होगी। इसी के साथ पंजाब में धरने लगातार जारी रहेंगे। यूनियन ने कहा कि मीटिंग में ड्राइवर व ऑपरेटर हुल्लड़बाजी नहीं करेगा। लेकिन बठिंडा में कल उनके कुछ ऑपरेटर धरने पर बैठे थे जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो यूनियन मीटिंग में जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें धक्के से पुलिस गाड़ी में बिठा कर मीटिंग में लेकर गए।
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए काले कानून को लेकर पंजाब सरकार क्या कर रही है। इस पर पंजाब सरकार ने कहा कि 31 तारीख को केंद्र सरकार के साथ मीटिंग है। यूनियन ने कहा कोई भी ड्राइवर जानबूझ कर दुर्घटना नहीं करता है। उन्होंने कहा कि इस काले कानून को बंद करवा कर ही रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें