BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़का हादसा, तीन लोगों की मौत

Admin

Wed, Jan 3, 2024

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़का हादसा पेश आया है। यहां हाईवे पर चल रही एक कार बेकाबू हो गई और लेन तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

यह दुर्घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल में बंधापुरम के पास नेशनल हाईवे पर हुई। यहां हाईवे पर चल रही बेकाबू कार दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही गाड़ी में घुस गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों कारें तेज गति के साथ टकराती दिख रही हैं। हाईवे पर उल्टी दिशा में कार को देखकर सामने वाली कार के ड्राइवर ने स्टीयरिंग इधर-उधर किया लेकिन बेकाबू गाड़ी ने तब तक जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे देवरापल्ली मंडल में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में कुल 11 लोग थे, जिनमें पहली कार में सात और दूसरी कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है, जिनकी पहचान रमा देवी (50), दिव्या प्रिया (25) और गनिष्का (19 महीने) के रूप में की गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें