BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ थाना अंतर्गत गौरपाड़ा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर अज्ञात वाहन से टकराकर तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

Admin

Mon, Jan 8, 2024

ब्रजराजनगर
झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ थाना अंतर्गत गौरपाड़ा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर अज्ञात वाहन से टकराकर तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बांदीपहाड़ गांव के 18 वर्षीय मनबोध छतरिया, 20 वर्षीय सागर छतरिया तथा सहाजबहाल के 19 वर्षीय तपन धुर्वा शामिल हैं। सोमवार की सुबह 6 बजे रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने देखा कि सड़क के एक किनारे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी है तथा सड़क पर अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों के शव पड़े हुए है। लोगों ने बिना देर किए ही बेलपहाड़ पुलिस को इस बाबत सूचित किया।

क्या है पूरा मामला
सूचना मिलने के बाद बेलपहाड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मेहर, ब्रजराजनगर के एस डी पी ओ चिंतामणि प्रधान आदि दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता, दुर्घटनाकारी ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा इस राजमार्ग को चौड़ा करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में साइंटिफिक टीम ने पहुंचकर भी घटनास्थल का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों ने मृतकों के परिवार न पहुंचने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया।

एसडीपीओ के समझाने-बुझाने के बाद लोग हुए शांत
बाद में सूचना पाकर तीनो मृतकों के परिवार वाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतकों की पहचान की। बाद में एसडीपीओ द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद पुलिस द्वारा तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भिजवाने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें