BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

:  हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश 

Admin

Mon, Oct 9, 2023

 नई दिल्ली
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

आज किन राज्यों में होगी बारिश? 
IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर राज्यों असम (Assam), मेघालय (Meghalaya) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम (SIkkim) में भी हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बाद में इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, कल हल्की बूंदाबादी हो सकती है। आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु-केरल में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 12 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु (Tamil Nadu), दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल (Kerala) के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें