BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया जिसके बाद भारतीय नौसेना को एक्शन लेना पड़ा, भारतीय नौसेना के पास इमरजेंसी अलर्ट (SOS) भेजा

Admin

Thu, Jan 18, 2024

नई दिल्ली
समुद्र में कॉमर्शियल जहाजों पर हमले जारी हैं। गुरुवार को भी एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया जिसके बाद भारतीय नौसेना को एक्शन लेना पड़ा। दरअसल हमले को देखते हुए जहाज ने भारतीय नौसेना के पास इमरजेंसी अलर्ट (SOS) भेजा। अलर्ट मिलते ही नेवी ने दुश्मनों का काल कहे जाने वाले विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम को बचाव के लिए भेजा। खुद भारतीय नेवी ने इसकी जानकारी दी।

एक बयान में नेवी ने कहा कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'आईएनएस विशाखापत्तनम' ने पोर्ट अदन से 60 समुद्री मील दक्षिण में कॉमर्शियल जहाज पर हुए ड्रोन हमले का जवाब दिया। इस जहाज पर नौ भारतीयों सहित चालक दल के 22 सदस्य थे। मार्शल आइलैंड्स देश के झंडे वाले कॉमर्शियल जहाज 'एमवी जेनको पिकार्डी' पर बुधवार रात 11.11 बजे ड्रोन हमला हुआ था।

जहाज से इमरजेंसी अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसैनिक युद्धपोत ने रात ही में 12.30 बजे सहायता प्रदान की। इस दौरान किसी भी चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि भारतीय नौसेना ने आईएनएस विशाखापत्तनम को समुद्री लुटेरों को खदेड़ने और अन्य बचाव अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आईएनएस विशाखापत्तनम पर मौजूद नौसेना के ईओडी विशेषज्ञ हमले के शिकार जहाज पर 18 जनवरी 24 की सुबह चढ़े और क्षतिग्रस्त हिस्से जांच के बाद उसे वापस उसके सफर के लिए जाने दिया। इस महीने की शुरुआत में, नौसेना के समुद्री कमांडो ने उत्तरी अरब सागर में एक मालवाहक पर चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया था।  

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें